Saturday, 18 July 2020

"शहीदों की निशानियों पर बदहाली की धूल" - Himantar

"शहीदों की निशानियों पर बदहाली की धूल" - Himantar: विजय भट्ट जब कफस से लाश निकली उस बुलबुले नाशाद की. इस कदर रोये कि हिचकी बंध गयी सैयाद की.  कमसिनी में खेल खेल नाम ले लेकर तेरे. हाथ से तुर्बत बनायी, पैर से बबार्द की. शाम का वक्त है, कबरों को न ठुकराते चलो.  जाने किस हालत में हो मैयत किसी नाशाद की. भारत […]

Friday, 17 July 2020

"आजाद" का प्रशिक्षण स्थल ही उपेक्षित!

"आजाद" का प्रशिक्षण स्थल ही उपेक्षित!

ट्रैवलॉक: 
विजय भट्ट वरिष्ठ पत्रकार देहरादून

जब कफस से लाश निकली उस बुलबुले नाशाद की।
इस कदर रोये कि हिचकी बंध गयी सैयाद की। 
कमसिनी में खेल खेल नाम ले लेकर तेरे।
हाथ से तुर्बत बनायी, पैर से बबार्द की।
शाम का वक्त है, कबरों को न ठुकराते चलो। 
जाने किस हालत में हो मैयत किसी नाशाद की।

गुलाम भारत में ये दौर था वर्ष 1930 के अगस्त माह के दूसरे सप्ताह का। जब चंद्रशेखर "आजाद", हजारीलाल, रामचंद्र, छैलबिहारी लाल, विश्वम्भरदयाल और दुगड्डा निवासी उनके साथी क्रांतिकारी भवानी सिंह रावत दिल्ली से गढ़वाल की ओर चल पड़े। यह सभी भवनी सिंह रावत के दुगड्डा के पास नाथूपुर गांव जा रहे थे। कोटद्वार में रेल से उतर कर सभी दुगड्डा के लिए प्रस्थान करते हैं। दिन का तीसरा प्रहर बीत रहा था। शाम के समय सीला नदी पार कर जंगल के रास्ते सभी आगे बढ़ रहे थे। सुहाने मौसम में पकड़ंडी पर चलते हुए आजाद अपने प्रिय उक्त गीत को गुनगुना रहे थे। 
भवानी सिंह के पिता नाथूसिंह सेना के अवकाश प्राप्त ऑनरेरी कैप्टेन थे।प्रथम विश्व युद्ध में गढ़वाल राइफल्स में सराहनीय कार्य के लिए अंग्रेज सरकार ने उन्हें दुगड्डा के पास 20 एकड़ भूमि जागीर के रूप में दी थी।1927 में वह अपने पुश्तैनी गांव पंचूर चौंदकोट पौड़ी गढ़वाल को छोड़कर जागीर में बस गए थे। उन्ही के नाम से यहां का नाम नाथूपुर पड़ा। भवानी सिंह उन दिनों दिल्ली हिन्दू कालेज में पड़ते थे। जहां उनकी मुलाकात आजाद और अन्य क्रांतिकारियों से हुई थी। भवानी सिंह ने आजाद का परिचय अपने घर में एक वन विभाग के कर्मचारी के रूप में दिया था।बताया कि वह यहां घूमने और जंगल में शिकार करने आए हैं। इस दौरान आजाद ने अंग्रेजों से छिपकर अपने साथियों के साथ दुगड्डा के जंगल में निशाने बाजी का प्रशिक्षण लिया।एक बार जंगल में गोली चलने की आवाज सुनकर दो वन विभाग के अधिकारी वहां पहुंच गए। उन्होंने पूछा कि यह सब क्या है। तो भवानी सिंह ने कहा कि मैं नाथू सिंह जी का लड़का हूं और ये सब उनके दोस्त हैं। यहां वह निशानेबाजी का अभ्यास कर रहे हैं। जिसके बाद अफसर वापस लौट गए। दुगड्डा के पास एक दिन साथियों के कहने पर आजाद ने एक कौल के पेड़ पर निशाना लगाया था। वह पेड़ आज भी मौजूद है।जिस पर कई साल तक आजाद की गोली का निशान दिखाई देता रहा।लेकिन पेड़ अब जर्जर हाल में है।
वर्ष 1975 में वन विभाग ने लोनिवि को लैंड ट्रांफर की और दुगड्डा से रथुवाढाब-धूमाकोट मार्ग का निर्माण शुरू हुआ। दुगड्डा से दो किमी की दूरी पर जिस पेड़ पर आजाद ने निशाना लगाया था वह ठीक सड़क के किनारे था। इसके किनारे से एक छोटा नाला जंगल से बहता है। जिस कारण वहां पर लोनिवि की ओर से कॉजवे बनाया गया।जिससे खुदाई से पेड़ की जड़ों को नुकसान हुआ। भवानी सिंह के बेटे और हमारे पत्रकार के साथी जगमोहन सिंह रावत बताते हैं, कि कॉजवे के कारण ही पेड़ की जड़ों को नुकसान हुआ। 1972 में इस स्थान पर आजाद पार्क बनाया गया था। जिस पेड़ पर आजाद ने निशाना लगाया उसे स्मृति वृक्ष कहा गया।  वर्ष 2005 में आखिर यह पेड़ टूट गया। जिसे बाद में पार्क में खुले में रखा गया। जहां रख रखाव के अभाव में दीमकों ने पेड़ को चट कर दिया। देहरादून वन अनुसंधान की टीम जब वहां गई तो पेड़ अधिक क्षतिग्रस्त होने से वह उसे देहरादून वन अनुसंधान संस्थान नहीं ला पाए।लेकिन 2018 में वन विभाग ने पार्क का सुंदरीकरण कर आजाद की मूर्ति लगाई। पेड़ के लिए भी टिन शेड बनाया लेकिन। आज भी शहीदों की यादों पर बदहाली की धूल पड़ी है। कुछ ही समय में पेड़ नष्ट हो जाएगा। लेकिन पूर्व की सरकारों की ओर से और राज्य गठन के 20 साल बाद भी इस ऐतिहासिक धरोहरों के रख रखाव के लिए कोई ठोस पहल नहीं हुई है। 
हर साल ही आजाद की शहादत दिवस पर दुगड्डा में 27 फरवरी को शहीदी मेले का आयोजन होता है। भवानी सिंह के जन्म दिन 08 अक्तूबर को कार्यक्रम कर इतिश्री हो जाती है। लेकिन जिस मकान में हमें आजादी दिलाने वाले चंद्रशेखर आजाद सहित कई क्रांतिकारी रहे हों, आज भी वह उपेक्षित पड़ा है।स्वतंत्रता दिवस और अन्य राष्ट्रीय पर्व पर हम जश्न मनाकर शहीदों को याद कर इतिश्री कर देते हैं।लेकिन शायद इन सपूतों के निस्वार्थ बलिदान का मोल हम भूलते जा रहे हैं, ऐसा न होता तो उनकी निशानियों पर ऐसी धून न जमी होती। ऐसे ही आजाद की यादों को साझा करने के लिए मैने अपने पत्रकारिता के दौरान जगमोहन सिंह रावत के घर जाकर इन सारी जानकारियों को एकत्रितकर आपके लिए सहेजा है।इसमें कुछ जानकारियों आगे भी अपडेट की जाएगी। 


क्यों आए थे "आजाद" गढ़वाल: 
काकोरी कांड के बाद अंग्रेज आजाद को ढूंढ रहे थे। अंग्रेजों से छिपकर प्रशिक्षण लेकर आगे की रणनीति बनाने के लिए आजाद अपने साथियों के साथ दुगड्डा आ गए थे। कोटद्वार से दुगड्डा की दूरी करीब 19 किमी है। जबकि दुगड्डा से नाथूपुर की दूरी पांच किमी और आजाद पार्क की दूरी दो किमी है। इसी के पास दुगड्डा ब्लॉक मुख्यालय है। अब यह पूरा क्षेत्र लैंसडौन वन प्रभाग के अंतर्गत आता है।यह रिजर्व फारेस्ट क्षेत्र है। 

नाथूपुर के दो मंजिला मकान में रुके थे आजाद
नाथूपुर में जिस घर में आजाद और उनके साथी रुके थे। वह दो मंजिला लकड़ियों से बना घर आज भी वैसे ही है। भवानी सिंह के बेटे जगमोहन सिंह रावत अब उस घर की देख रेख करते हैं और उसी में रहते हैं।लेकिन सरकार की ओर से इस पर कोई पहल नहीं की गई है।

कीर्ती स्तंभ
दुगड्डा-धूमाकोर्ट मार्ग पर आज भी चंद्र शेहर आजाद का कीर्ती स्तंभ है, जो अब जर्जर हाल में है। लेकिन आजादी की गवाही देने वाले यह ऐतिहासिक धरोहरों का आज जरूरत है तो संरक्षण की।

स्मृति वृक्ष
जिस कौल के पेड़ पर आजाद ने अचूक निशाना लगाया था। आज भी वह जर्जर हाल में एक टिन शेड में आजाद पार्क में रखा गया है।लेकिन आखिर कितने दिन तक उसे हम बचा पाते हैं। 


नाथूपुर में ली थी आजाद ने शरण
नाथूपुर दुगड्डा के पास है। कोटद्वार तक रेल मार्ग था। आगे पैदल ही जाना था। नाथूपुर चारों और से जंगल से घिरा था। जहां किसी को भी आसानी से खोजना नामुकिन था।इसके साथ ही जंगल में निशानेबाजी के लिए सबसे अच्छा था। 


भवानी सिंह रावत 
भवानी सिंह उत्तराखंड के अकेले ऐसे क्रांतिकारी हैं, जिन्होंने क्रांतिकारी संगठन हिन्दुस्तान समाजवादी प्रजातंत्र संघ में सम्मलित होकर देश के स्वतंत्रता संग्राम में भाग लिया। वे संगठन के प्रधान सेनापति चंद्रशेखर आजाद के बलिदान तक उनके साथ रहे। लेकिन आज लोग उनके बारे में बहुत अधिक नहीं जानते और न ही आने वाली पीड़ी को कुछ बता पाते हैं। 


राष्ट्रीय दिवस पर ही शहीदों की याद क्यों ?
कुछ दिन बाद पंद्रह अगस्त आने वाला है। जिसमें तमान सरकारी और गैर सरकारी संगठनों द्वारा आजादी के वीर सपूतों को याद कर फिर उनकी तस्वीरें अगले साल के लिए रख दी जाएंगी। देहरादून परेड ग्राउंड और दिल्ली में भी जश्न के सरकारी बड़े बड़े इंतजाम होंगे। सफेद पोश भी अच्छा भाषण देकर चले जाएंगे। लेकिन देश के लिए निस्वार्थ बलिदान देने वाले क्रांतिकारियों को शायद हम भूल रहे हैं। अगर ऐसा नहीं है, तो यू उनकी निशानियों को दीमक चट न करते। उनके कीर्ती स्तंभ धूमिल न होते, स्मृति वृक्ष अपनी बदहाली पर आंसू न बहाता।नाथूपुर का ऐतिहासिक घर बदहाल न होता, ऐसे ही तमान ऐतिहासिक स्थलों को सिर्फ राष्ट्रीय दिवसों पर ही याद न किया जाए।अपने गौरवपूर्ण इतिहास के संरक्षण और संवर्द्धन के लिए सभी तैयार रहे। यूं सरकार से भी अधिक अपेक्षा लगाता कब तक ठीक है, जब तक तुमारे सपनों को स्मृति वृक्ष की तरह दीमक चट न कर जाएं.....


अगले अंक में फिर मिलेंगे एक नए ट्रैंवलॉग के साथ:
आपके सुझाव और सुधार सादर आमंत्रित हैं?

"शहीदों की निशानियों पर बदहाली की धूल"

"शहीदों की निशानियों पर बदहाली की धूल"

ट्रैवलॉक: 
विजय भट्ट वरिष्ठ पत्रकार देहरादून

जब कफस से लाश निकली उस बुलबुले नाशाद की।
इस कदर रोये कि हिचकी बंध गयी सैयाद की। 
कमसिनी में खेल खेल नाम ले लेकर तेरे।
हाथ से तुर्बत बनायी, पैर से बबार्द की।
शाम का वक्त है, कबरों को न ठुकराते चलो। 
जाने किस हालत में हो मैयत किसी नाशाद की।

भारत में अंग्रेजों की हुकूमत थी। ये दौर था वर्ष 1930 के अगस्त माह के दूसरे सप्ताह का। जब चंद्रशेखर "आजाद", हजारीलाल, रामचंद्र, छैलबिहारी लाल, विश्वम्भरदयाल और दुगड्डा निवासी उनके साथी क्रांतिकारी भवानी सिंह रावत दिल्ली से गढ़वाल की ओर चल पड़े। यह सभी भवनी सिंह रावत के दुगड्डा के पास नाथूपुर गांव जा रहे थे। कोटद्वार में रेल से उतर कर सभी दुगड्डा के लिए प्रस्थान करते हैं। दिन का तीसरा प्रहर बीत रहा था। शाम के समय सीला नदी पार कर जंगल के रास्ते सभी आगे बढ़ रहे थे। सुहाने मौसम में पकड़ंडी पर चलते हुए आजाद अपने प्रिय उक्त गीत को गुनगुना रहे थे। 
भवानी सिंह के पिता नाथूसिंह सेना के अवकाश प्राप्त ऑनरेरी कैप्टेन थे।प्रथम विश्व युद्ध में गढ़वाल राइफल्स में सराहनीय कार्य के लिए अंग्रेज सरकार ने उन्हें दुगड्डा के पास 20 एकड़ भूमि जागीर के रूप में दी थी।1927 में वह अपने पुश्तैनी गांव पंचूर चौंदकोट पौड़ी गढ़वाल को छोड़कर जागीर में बस गए थे। उन्ही के नाम से यहां का नाम नाथूपुर पड़ा। भवानी सिंह उन दिनों दिल्ली हिन्दू कालेज में पड़ते थे। जहां उनकी मुलाकात आजाद और अन्य क्रांतिकारियों से हुई थी। भवानी सिंह ने आजाद का परिचय अपने घर में एक वन विभाग के कर्मचारी के रूप में दिया था।बताया कि वह यहां घूमने और जंगल में शिकार करने आए हैं। इस दौरान आजाद ने अंग्रेजों से छिपकर अपने साथियों के साथ दुगड्डा के जंगल में निशाने बाजी का प्रशिक्षण लिया।एक बार जंगल में गोली चलने की आवाज सुनकर दो वन विभाग के अधिकारी वहां पहुंच गए। उन्होंने पूछा कि यह सब क्या है। तो भवानी सिंह ने कहा कि मैं नाथू सिंह जी का लड़का हूं और ये सब उनके दोस्त हैं। यहां वह निशानेबाजी का अभ्यास कर रहे हैं। जिसके बाद अफसर वापस लौट गए। दुगड्डा के पास एक दिन साथियों के कहने पर आजाद ने एक कौल के पेड़ पर निशाना लगाया था। वह पेड़ आज भी मौजूद है।जिस पर कई साल तक आजाद की गोली का निशान दिखाई देता रहा।लेकिन पेड़ अब जर्जर हाल में है।
वर्ष 1975 में वन विभाग ने लोनिवि को लैंड ट्रांफर की और दुगड्डा से रथुवाढाब-धूमाकोट मार्ग का निर्माण शुरू हुआ। दुगड्डा से दो किमी की दूरी पर जिस पेड़ पर आजाद ने निशाना लगाया था वह ठीक सड़क के किनारे था। इसके किनारे से एक छोटा नाला जंगल से बहता है। जिस कारण वहां पर लोनिवि की ओर से कॉजवे बनाया गया।जिससे खुदाई से पेड़ की जड़ों को नुकसान हुआ। भवानी सिंह के बेटे और हमारे पत्रकार के साथी जगमोहन सिंह रावत बताते हैं, कि कॉजवे के कारण ही पेड़ की जड़ों को नुकसान हुआ। 1972 में इस स्थान पर आजाद पार्क बनाया गया था। जिस पेड़ पर आजाद ने निशाना लगाया उसे स्मृति वृक्ष कहा गया।  वर्ष 2005 में आखिर यह पेड़ टूट गया। जिसे बाद में पार्क में खुले में रखा गया। जहां रख रखाव के अभाव में दीमकों ने पेड़ को चट कर दिया। देहरादून वन अनुसंधान की टीम जब वहां गई तो पेड़ अधिक क्षतिग्रस्त होने से वह उसे देहरादून वन अनुसंधान संस्थान नहीं ला पाए।लेकिन 2018 में वन विभाग ने पार्क का सुंदरीकरण कर आजाद की मूर्ति लगाई। पेड़ के लिए भी टिन शेड बनाया लेकिन। आज भी शहीदों की यादों पर बदहाली की धूल पड़ी है। कुछ ही समय में पेड़ नष्ट हो जाएगा। लेकिन पूर्व की सरकारों की ओर से और राज्य गठन के 20 साल बाद भी इस ऐतिहासिक धरोहरों के रख रखाव के लिए कोई ठोस पहल नहीं हुई है। 
हर साल ही आजाद की शहादत दिवस पर दुगड्डा में 27 फरवरी को शहीदी मेले का आयोजन होता है। भवानी सिंह के जन्म दिन 08 अक्तूबर को कार्यक्रम कर इतिश्री हो जाती है। लेकिन जिस मकान में हमें आजादी दिलाने वाले चंद्रशेखर आजाद सहित कई क्रांतिकारी रहे हों, आज भी वह उपेक्षित पड़ा है।स्वतंत्रता दिवस और अन्य राष्ट्रीय पर्व पर हम जश्न मनाकर शहीदों को याद कर इतिश्री कर देते हैं।लेकिन शायद इन सपूतों के निस्वार्थ बलिदान का मोल हम भूलते जा रहे हैं, ऐसा न होता तो उनकी निशानियों पर ऐसी धून न जमी होती। ऐसे ही आजाद की यादों को साझा करने के लिए मैने अपने पत्रकारिता के दौरान जगमोहन सिंह रावत के घर जाकर इन सारी जानकारियों को एकत्रितकर आपके लिए सहेजा है।इसमें कुछ जानकारियों आगे भी अपडेट की जाएगी। 


क्यों आए थे "आजाद" गढ़वाल: 
काकोरी कांड के बाद अंग्रेज आजाद को ढूंढ रहे थे। अंग्रेजों से छिपकर प्रशिक्षण लेकर आगे की रणनीति बनाने के लिए आजाद अपने साथियों के साथ दुगड्डा आ गए थे। कोटद्वार से दुगड्डा की दूरी करीब 19 किमी है। जबकि दुगड्डा से नाथूपुर की दूरी पांच किमी और आजाद पार्क की दूरी दो किमी है। इसी के पास दुगड्डा ब्लॉक मुख्यालय है। अब यह पूरा क्षेत्र लैंसडौन वन प्रभाग के अंतर्गत आता है।यह रिजर्व फारेस्ट क्षेत्र है। 

नाथूपुर के दो मंजिला मकान में रुके थे आजाद
नाथूपुर में जिस घर में आजाद और उनके साथी रुके थे। वह दो मंजिला लकड़ियों से बना घर आज भी वैसे ही है। भवानी सिंह के बेटे जगमोहन सिंह रावत अब उस घर की देख रेख करते हैं और उसी में रहते हैं।लेकिन सरकार की ओर से इस पर कोई पहल नहीं की गई है।

कीर्ती स्तंभ
दुगड्डा-धूमाकोर्ट मार्ग पर आज भी चंद्र शेहर आजाद का कीर्ती स्तंभ है, जो अब जर्जर हाल में है। लेकिन आजादी की गवाही देने वाले यह ऐतिहासिक धरोहरों का आज जरूरत है तो संरक्षण की।

स्मृति वृक्ष
जिस कौल के पेड़ पर आजाद ने अचूक निशाना लगाया था। आज भी वह जर्जर हाल में एक टिन शेड में आजाद पार्क में रखा गया है।लेकिन आखिर कितने दिन तक उसे हम बचा पाते हैं। 


नाथूपुर में ली थी आजाद ने शरण
नाथूपुर दुगड्डा के पास है। कोटद्वार तक रेल मार्ग था। आगे पैदल ही जाना था। नाथूपुर चारों और से जंगल से घिरा था। जहां किसी को भी आसानी से खोजना नामुकिन था।इसके साथ ही जंगल में निशानेबाजी के लिए सबसे अच्छा था। 


भवानी सिंह रावत 
भवानी सिंह उत्तराखंड के अकेले ऐसे क्रांतिकारी हैं, जिन्होंने क्रांतिकारी संगठन हिन्दुस्तान समाजवादी प्रजातंत्र संघ में सम्मलित होकर देश के स्वतंत्रता संग्राम में भाग लिया। वे संगठन के प्रधान सेनापति चंद्रशेखर आजाद के बलिदान तक उनके साथ रहे। लेकिन आज लोग उनके बारे में बहुत अधिक नहीं जानते और न ही आने वाली पीड़ी को कुछ बता पाते हैं। 


राष्ट्रीय दिवस पर ही शहीदों की याद क्यों ?
कुछ दिन बाद पंद्रह अगस्त आने वाला है। जिसमें तमान सरकारी और गैर सरकारी संगठनों द्वारा आजादी के वीर सपूतों को याद कर फिर उनकी तस्वीरें अगले साल के लिए रख दी जाएंगी। देहरादून परेड ग्राउंड और दिल्ली में भी जश्न के सरकारी बड़े बड़े इंतजाम होंगे। सफेद पोश भी अच्छा भाषण देकर चले जाएंगे। लेकिन देश के लिए निस्वार्थ बलिदान देने वाले क्रांतिकारियों को शायद हम भूल रहे हैं। अगर ऐसा नहीं है, तो यू उनकी निशानियों को दीमक चट न करते। उनके कीर्ती स्तंभ धूमिल न होते, स्मृति वृक्ष अपनी बदहाली पर आंसू न बहाता।नाथूपुर का ऐतिहासिक घर बदहाल न होता, ऐसे ही तमान ऐतिहासिक स्थलों को सिर्फ राष्ट्रीय दिवसों पर ही याद न किया जाए।अपने गौरवपूर्ण इतिहास के संरक्षण और संवर्द्धन के लिए सभी तैयार रहे। यूं सरकार से भी अधिक अपेक्षा लगाता कब तक ठीक है, जब तक तुमारे सपनों को स्मृति वृक्ष की तरह दीमक चट न कर जाएं.....


अगले अंक में फिर मिलेंगे एक नए ट्रैंवलॉग के साथ:
आपके सुझाव और सुधार सादर आमंत्रित हैं?

Friday, 12 June 2020

देश का नामदेव स्थल ''कण्वाश्रम'' ही उपेक्षित

देश का नामदेव स्थल ''कण्वाश्रम'' ही उपेक्षित 
वरिष्ठ पत्रकार विजय भट्ट

कोटद्वार। महर्षि कण्व ऋषि की तपस्थली और चक्रवर्ती सम्राट भरत की जन्मस्थली कण्वाश्रम आखिर कब तक उपेक्षा का दंश झेलती रहेगी। कण्वाश्रम को कई बार राष्ट्रीय धरोहर बनाने की घोषणाएं हो चुकी हैं। लेकिन अभी तक जमीनी स्थर पर काम नहीं हो पाया है।  कण्वाश्रम में ही शकुंतला और दुष्यंत के तेजस्वी पुत्र भरत ने जन्म लिया। वहीं भरत जिनके नाम से देश का नाम भारत पड़ा। लेकिन देश को नाम देने वाले भरत की जन्म स्थली आज उपेक्षित पड़ी है। 
बताया जाता है कि प्रथम प्रधानमंत्री पं. जवाहर लाल नेहरू1955 में रूस यात्रा पर गए थे। उस दौरान उनके स्वागत में रूसी कलाकारों ने महाकवि कालिदास रचित 'अभिज्ञान शाकुंतलम' की नृत्य नाटिका प्रस्तुत की। एक रूसी व्यक्ति ने पं. नेहरू से कण्वाश्रम के बारे में जानना चाहा, लेकिन पंडित नेहरू को इस बारे में जानकारी न थी। वापस लौटते ही पं. नेहरू ने उत्तर प्रदेश के तत्कालीन मुख्यमंत्री डॉ. संपूर्णानंद को कण्वाश्रम की खोज का दायित्व सौंपा।1956 में प्रधानमंत्री पं. नेहरू और उप्र के मुख्यमंत्री डॉ. संपूर्णानंद के निर्देश पर तत्कालीन वन मंत्री जगमोहन सिंह नेगी कोटद्वार पहुंचे और कण्वाश्रम में राजा भरत का स्मारक बनाया, जो आज भी मौजूद है। अविभाजित उत्तर प्रदेश के दौर से और उत्तराखंड अलग राज्य बनने के बाद से आज तक भाजपा और कांग्रेस सरकारों की ओर से कई बड़ी घोषणाएं की गई। लेकिन कण्वाश्रम को आज तक कोई खास पहचान नहीं मिली। आज भी आने वाली पीड़ी को कण्वाश्रम के बारे में बहुत ज्यादा जानकारी नहीं है। बसंत पंचमी पर हर साल कण्वाश्रम में तीन दिन के मेले का आयोजन होता है। इस दौरान कई बार उत्तराखंड के मुख्यमंत्री और अन्य मंत्री कार्यक्रम में जाकर कई घोषणाएं कर चुके हैं। वर्ष 2018 में पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने कण्वाश्रम को राष्ट्रीय धरोहर बनाने की घोषणा की थी। कुछ समय पहले कोटद्वार का नाम कण्वनगरी करने की भी बात उत्तराखंड सरकार की ओर से की गई। कण्वाश्रम में झील निर्माण का कार्य भी शुरू किया गया, लेकिन योजना में अभी भी रुकावटें आ रही हैं। कण्वाश्रम एक ऐतिहासिक स्थल है, जिसका प्राचीन और समृद्ध इतिहास रहा है। महर्षि कण्व के काल में कण्वाश्रम शिक्षा का प्रमुख केंद्र हुआ करता था। आज भी वहां पर एक संस्कृत महाविद्यालय संचालित होता है। लेकिन जिसमें छात्र संख्या बहुत कम है। कण्वाश्रम के पास ही कुछ साल पहले बड़ी मात्रा में बेसकीमती मूर्तियां बारिश के दौरान लोगों को मिली थी। करीब पांच साल पहले मैं कण्वाश्रम में डियर पार्क की और गया था। जहां एक पेड़ के नीचे खुले में एक बड़ी पत्थर की नाकाशीदार मूर्ति रखी गई थी। वन विभाग से इस बारे में संरक्षण की जानकारी मांगी पर उन्होंने भी इस बारे में कोई खास जानकारी नहीं दी। मूर्ति की फोटो मेरे पास है, लेकिन मूर्ति बताई जा रही है कि हरिद्वार की कोई संस्था ले गई। आज भी जमीन के अंदर कई मूर्तियां और एतिहासिक जानकारियों के बारे में प्रमाण मिल सकते हैं। कण्वाश्रम के विकास के लिए कई योजनाएं बनी , लेकिन कण्वाश्रम में पसरा अंधेरा राजनैतिक गलियारों तक ही सिमट कर रह गया। आजादी के बाद कण्वाश्रम की खोज तो हुई पर विकास के नाम पर केवल कोरी घोषणाएं। मालन नदी के तट पर बसे कण्वाश्रम जो प्राचीन काल में शिक्षा और समृद्धि का प्रतीक था आज अपनी पहचान का मोहताज बना हुआ है। कण्वाश्रम में पर्यटन और तीर्थाटन की असीम समभावानाएं है, लेकिन जरूरत है तो केवल पहल करने की।

''खाम स्टेट और अंग्रेजों के जमाने का कुंआ''

''खाम स्टेट और अंग्रेजों के जमाने का कुंआ'' 
विजय भट्ट, वरिष्ठ पत्रकार
कोटद्वार। गढ़वाल का प्रवेश द्वार और वर्तमान कोटद्वार-भाबर क्षेत्र 1900 के आसपास खाम स्टेट में आता था। भारत में उस दौरान अंग्रेजों का शासन था। कोटद्वार-भाबर क्षेत्र का अधिकांश भाग चारों और से जंगल से घिरा हुआ था, इस लिए इस क्षेत्र को खाम स्टेट कहा जाता था। कोटद्वार के सिद्धबली मंदिर के पास खाम स्टेट का मुख्यालय हुआ करता था। जिसका खंडर आज भी वहां मौजूद है। उसके ठीक नीचे ग्रास्टनगंज जिसे पुराना कोटद्वार कहते हैं, बसा हुआ था। बताया जाता है कि ग्रास्टनगंज किसी अंग्रेज के द्वारा बसाया गया नगर था। उसी के नाम पर इसका नाम ग्रास्टनगंज पड़ा। खाम क्षेत्र वर्तमान कोटद्वार सनेह क्षेत्र से लेकर भाबर तक का क्षेत्र था। भाबर के अंतिम छोर पर कुंभीखाल क्षेत्र वर्तमान में रिजर्व फॉरेस्ट क्षेत्र में हैं। जहां घना जंगल है। लेकिन खाम स्टेट के दौरान यहां लोग रहते थे। पांच साल पहले करीब जब हम खाम क्षेत्र के कुंभीखाल क्षेत्र में गए तो वहां के एक स्थानीय निवासी की मदद से हमें उस क्षेत्र की जानकारी मिली। जहां अंग्रेजों के द्वारा बनाया गया एक कुंआ भी मिला। जो आज भी वैसे ही है। कुंआ उस समय क्षेत्र के लोगों की प्यास बुझाता था। साथ ही कुंए से कुछ दूरी पर ही कंडी मार्ग है। जो हरिद्वार से लेकर कोटद्वार और कालागढ़ होते हुए कुमाऊं के लिए प्रमुख मार्ग होता था। इसी मार्ग पर बैलगाड़ियों से आवाजाही होती थी। लोग अंग्रेजों के बनाए इस कुएं से पानी पीते थे। लेकिन अब यह क्षेत्र  लैंसडौन वन प्रभाग में आता है और अब यहां लोग नहीं रहते हैं, लेकिन कुआं आज भी मौजदू है। यह कुआं अब जंगली जानवरों के लिए मौत का कुंआ बन गया है। जिसमें कई जंगली जानवर गिरकर मर गए। कई लोग भी कुएं में आत्महत्या करने की बात सामने आ चुकी है। बाद में कंडी मार्ग भी बंद हो गया और, कुमाऊं और गढ़वाल की सांस्कृतिक दूरियां भी बढ़ गई। अग्रेंजों के जमाने में बना यह कुंआ आज भी मौजूद है। 
1901 में कोटद्वार को नगर का दर्जा मिला। तब यहां की आवादी कुल 396 थी। जिसके कारण सन 1921 में इसे फिर गांव घोषित किया गया। द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान नगर का काफी विकास हुआ। सन 1897 में कोटद्वार में रेलवे लाइन बन गई थी। जिससे यह दिल्ली और अन्य प्रमुख बड़े नगरों से जुड़ पाया। 1951 में कोटद्वार नगर पालिका की स्थापना हुई। इसी समय कोटद्वार खाम क्षेत्र को भी तहसील में विलय किया गया। कोटद्वार के शिक्षक और संस्कृति के जानकार पदमेश बुडाकोटी ने बताया कि खाम क्षेत्र का डीएफओ लेबल का अधिकारी कोटद्वार में बैठता था। जिसे खाम सुपरटेंडेंट कहां जाता था। खाम क्षेत्र का विलय होने के बाद नगर क्षेत्र लैंसडौन तहसील में आ गया और यह क्षेत्र सिविल में चला गया। बाद में पृथक कोटद्वार तहसील अस्तित्व में आई। कोटद्वार यूपी की सीमा से लगा क्षेत्र है, इसे गढ़वाल का प्रवेश द्वार भी कहा जाता है। लेकिन अपना समृद्ध इतिहास समेटे कोटद्वार क्षेत्र आज विकास की दौड़ में बहुत पीछे छूट गया। आज खाम क्षेत्र के बारे में बहुत कम लोगों को ही जानकारी है। खाम क्षेत्र के लिखित इस्तावेज वन विभाग के पास हैं, या नहीं। कोई नया अधिकारी इस बारे में जानकारी देगा या नहीं। जानकारी कोटद्वार के पुराने लोगों से पूछताछ और कुछ पुराने दस्तावेजों पर आधारित है।इसमें सुधार की गुंजाइस है। किसी को कोई जानकारी हो या सुधार करवाना है तो करवा सकता है। आपके सुझाव सादर आमंत्रित हैं?

Wednesday, 8 November 2017

सांकेतिक मुद्रा से कैशलेस का सफर

भातर में 1325 ईवीं से पहले वस्तु विनिमय था। लोग मुद्रा के बारे में नही जानते थे। सबसे पहले गयासुद्दीन तुगलक ने सांकेतिक मुद्रा चलाई। लोग इसे नही समझ पाए। ना ही सुल्तान लोगों को समझा पाया। लोगो ने उसे पागल सुल्लान करार दिया। लेकिन भारत में सांकेतिक मुद्रा का वास्विक जनक तुगलक ही है। 14वी शताब्दी से 21वीं शताब्दी तक का भारतीय मुद्रा के शफर को देखें तो। विमुद्रीकरण आरबीआई टकसाल योजना आयोग बैंकिग और कैशलेस के बारे में जानना जरूरी है। कैसलेस भी ठीक उसी तरह है जिस तरह वस्तुविनमय के जमाने में सांकेतिक मुद्रा का परचलन। लेकिन सुल्लतान जनता का विरोध नही झेल पाया और कोई ठोस नीति नहीं बना पाया। जिस कारण लोगों ने घर घर टकसाल खोल दी। बाजार में रुपये ही रुपये हो गए। ठीक इसी प्रकार नोटबंदी कैशलेस के बारे में भी पहले योजना बनानी होगी तभी इसमें सफलता मिल सकती है।

Wednesday, 6 September 2017

रोहिंग्या मुस्लिमों के लिए दुनियां के दरवाजे बंद

म्यांमार में रोहिंग्या मुस्लिमों पर जुल्म होने से वहां पर बडी संख्या में पलायन हो रहा है। लेकिन इस पलायन से न सिर्फ भारत बल्कि एशिया के अन्य देश भी प्रभावित हैं। सभी पडोसी देशों ने रोहिंग्या मुस्लिम के लिए अपने दरवाजे बंद कर दिए।अब भारत सरकार भी भारत में रह रहे करीब चालीस हजार रोहिंग्यों को बाहर करने की सोच रही है। क्योंकि हाल में ही रोहिंग्यों ने म्यामांर में सुरक्षा कर्मियों के कैंप पर हमला किया है। पिछली जनगणना कि रिपोर्ट के अनुसार भारत की 125 करोड की आबादी में 20.20 करोड हिन्दुओं के पास ही अपने घर हैं। 3.12 करोड मुस्लिम दूसरे स्थान पर हैं। ऐसे में सर्णाथियों की समस्या बडी है। पहले भी बांग्लादेशी तिब्बती सोमालिया नेपाल के लोग भारत में सरण ले चुके हैं। भारत सरकार ने स्पष्ट किया कि दुनिया हमें मानवाधिकारों के बारे में न सिखाए। भारत की सुरक्षा भी रोहिंग्यों से जुडी है। ऐसे में मोदी के दौरे से रोहिंग्यों की उम्मीद बंधी है।